विडियो:-टेनिस कोर्ट में अठखेलियां करता नजर आया रसेल वाइपर का जोड़ा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 नवम्बर। भेल स्थित टेनिस कोर्ट में रसेल वाइपर सांप का जोड़ा निकल आया। घटना मंगलवार की है। खिलाड़ी जैसे ही टेनिस कोर्ट में प्रैक्टिस करने पहुंचे। रसेल वाइपर के जोड़े को अठखेलियां करते हुए उनके होश उड़ गए। गनीमत रही कि खिलाड़ियों ने पहले ही सांप के जोड़े को देख लिया। वरना कोई हादस भी हो सकता था। सांप का जोड़ा काफी देर तक घास में अठखेलियां करता रहा। इस बीच एक व्यक्ति ने यह नजारा अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि रसेल वाइपर बहुत जहरीला सांप है। भारत में सबसे ज्यादा मौत रसेल वाइपर के काटने से ही होती हैं। रसेल वाइपर एक अत्यंत जहरीला सांप है जो भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है। यह सांप मध्यम या बड़े आकार का होता है। अमूमन इनकी लंबाई 4 से 5 फुट तक की होती है। इसका रंग आमतौर पर गहरे भूरे रंग के पैच या बैंड के साथ या भूरा होता है। त्वचा की बनावट अक्सर खुरदरी होती। जिससे यह आसानी से पहचाना जा सकता है।

रसेल वाइपर की बिल्कुल सही पहचान करना महत्वपूर्ण है। इसका जहर जीवन के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इसके डंक बड़े होते हैं। स्वाभाविक रूप से वन्य एवं कृषि क्षेत्रों में पाया जाता है। इसके काटने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेना जीवन बचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *