राम मंदिर की वर्षगांठ पर संतों ने बांटी मिठाई

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो


एकजुट होकर धर्म और संस्कृति की महिमा का प्रसार करें श्रद्धालु
हरिद्वार, 22 जनवरी। राम मन्दिर की वर्षगाँठ पर प्रयागराज महाकुम्भ मे निरंजनी अखाड़े की छावनी मे श्रद्धांलुओं को मिठाई वितरित की गयी। इस दौरान अखाड़े के संतों और श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के नारों से छावनी गूंज उठी।
राम मंदिर की वर्षगांठ पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने अखाड़े के संत महापुरूषों के साथ महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण की ऐतिहासिक सफलता और मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखाड़े की और यह आयोजन किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं से एकजुट होकर धर्म और संस्कृति की महिमा का प्रसार करने का आह्वान किया।
अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने कहा कि रामलला जबसे अयोध्या में भव्य मंदिर के गर्भगृह में स्थापित हुए हैं। उस दिन से सनातन धर्म में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह दिन धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। रामलला के मंदिर में पुनः प्रतिष्ठित होने से न केवल हिंदू समाज की आस्थाएँ मजबूत हुईं है। बल्कि यह संपूर्ण सनातन धर्म की विजय का प्रतीक बन गया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पूरे देश में धार्मिक एकता, गौरव और संघर्ष की विजय का साक्षी बना है।

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि प्रभु श्रीराम जन-जन के आराध्य और जगत के पालनहार है। जो भक्त सच्चे मन से प्रभु श्रीरम की शरण में आता है। भगवान श्री राम उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को प्रभु श्रीराम के आदर्शो के आत्सात कर आदर्श समाज के निर्माण में योगदान करना चाहिए। प्रभु श्रीराम के आदर्शो को अपनाने से ही राम राज्य आएगा

इस अवसर पर श्रीमहंत शंकारानंद, श्रीमहंत ओमकार गिरी, श्रीमहंत दिनेश गिरी, श्रीमहंत राधे गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी, महंत राकेश गिरी, महंत शिववन, महंत राजगिरी सहित बड़ी संख्या में संत व संजू अग्रवाल, विशाल कुमार, जॉनी कुमार, विष्णु गौड़, राजपाल, बॉबी कुमार, सतपाल, मनोज कुमार, जलज कौशिक आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *