संकल्प वेलफेयर सोसायटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


स्वास्थ्य के लिए अच्छा है रक्तदान-रविश भटीजा
हरिद्वार, 25 फरवरी। संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रविश भटीजा के संयोजन में ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल व पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए। इससे न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि रक्तदाता को भी स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहें और इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजु मिश्रा व रविश भटीजा ने कहा कि रक्तदान स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

रक्त दान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमी नही आती। बल्कि किसी का जीवन और स्वास्थ्य बचाने की खुशी मिलती है। नलिनी दीक्षित ने कहा कि रक्त दान महादान है रक्त दान करने से किसी के प्राणों की रक्षा होती है। ब्लड बैंक के डा.रविंद्र चौहान ने कहा कि रक्तदान करने से बीपी, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, वी.डी.आर.एल की जांच होती है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है। रक्तचाप सामान्य रहता है। कैंसर होने का खतरा कम होता है। हृदयघात की संभावना में 90 फीसदी की कमी आती है। नए ब्लड सेल बनते हैं। लिवर स्वस्थ रहता है, रक्त में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है, जोकि अच्छे स्वास्थ्य में सहायक सिद्ध होता है।
रक्तदान करने वालों में रवीश भटीजा, सुमित दुग्गल, पंकज कोरी, रोहित कुमार, रवि कुमार, रजत जैन, हेमंत भाटिया, कमल पाहवा, विश्रांत शर्मा, हितेश भटीजा, जावेद अली, तरुण राजपूत, पिंकी कुमार, मनोज जाटव, हरि, आशुतोष, नागेश तोमर, कुलदीप सिंह, नमन अग्रवाल, सुमित अहूजा, हृदेश गौड़, मनीष धीमान, अजय सिंह, हिमांशु ठाकुर, मनोज आनंद, अनुराग गिरी, राहुल सैनी, गर्वित सूरी, राजेश अरोड़ा, रोहित कुमार, रिपुल, निशांत यादव, शिव कुमार, ऋषि कुमार, मयंक, जसप्रीत सिंह, विकास कुमार, मनोज, कमलेश डबराल, अमित दुग्गल, जोगिंदर राठौर, रितिक, ओमप्रकाश डोबरियाल, यश हांडे, उदय गुप्ता, प्रवीण सिंह, आकाश डोगरा ,शुभम अग्रवाल शामिल रहे। इस अवसर पर रक्त कोष के सहयोगी अमित कुमार, हरीश सेमवाल, रैना नैयर, सतीश ठाकुर, बेबी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *