सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता-मदन कौशिक

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 अगस्त। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा कर असली ताकत है। अनुराग पैलेस में आयोजित भाजपा मध्य हरिद्वार मंडल की कार्यसमिति बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता 5 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों से जनता को अगवत कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 सालों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदेश की जनता को दिया है।

जिसके आधार पर एक बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः स्थापित होने जा रही है। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि 5 साल में जितने विकास कार्य उत्तराखंड में हुए हैं। कांग्रेस उतने कार्य 60 साल में भी नहीं कर पाई है। कांग्रेस उत्तराखण्ड में 10 साल सत्ता में रही। लेकिन उपलब्धियों के नाम पर कांग्रेस का कार्यकाल शून्य रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही भाजपा का ग्राम स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान प्रारंभ होने वाला है। इसके अलावा जन आशीर्वाद यात्रा भी निकाली जाएगी। कार्यसमिति की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा ने की और संचालन महामंत्री बृजेश चौधरी और शिवम बंधु गुप्ता ने किया।

बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड़, पूर्व दायित्वधारी डा.विनोद आर्य, संजय सहगल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कामिनी सडाना, कुसुम गांधी, पार्षद पिंकी चौधरी, सपना शर्मा, विवेक उनियाल, नेपाल सिंह, राजेंद्र कटारिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *