वन महोत्सव पर सैकड़ों पौधे लगाएगी सेव गंगा फाउंडेशन-दीपक तालियान

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 10 जुलाई। सेव गंगा फाउंडेशन की कनखल स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सेव गंगा फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक तालियान ने कहा कि संस्था पिछले 10 वर्षो से निरंतर गंगा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय योगदान कर रही है। इस वर्ष भी वन महोत्सव के दौरान संस्था की और से सैकड़ों पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दीपक तालियान ने कहा कि पर्यावरण लगातार असंतुलित हो रहा है। पौधारोपण कर ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है।

उन्होंने सभी से पौधारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि पौधे लगाने के साथ उनके पेड़ के रूप में विकसित होने तक उनकी देखभाल भी करें। उन्होंने बताया कि संस्था गंगा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान कर रही है। दीपक तालियान ने बताया कि संस्था का विस्तार करते हुए अजीत पाल सिरोही को संगठन महामंत्री, अंश मल्होत्रा को मीडिया प्रभारी, विक्की शर्मा जी शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैठक में सुनील सैनी, अमित जोशी, सतीश शर्मा, निशु चौधरी, सचिन डागर, संजीव तेवतिया, राजेंद्र सिंह, कार्तिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *