शिव शक्ति सेवा समिति ने किया 15वां रक्तदान शिविर आयोजित मानव कल्याण समिति का मुख्य उद्देश्य-देवेंद्र शर्मा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 मई। शिक्षा, चिकित्सा व समाज सेवा को समर्पित सामाजिक संस्था शिव शक्ति सेवा समिति ने सिडकुल स्थित टीएमआर पॉली ट्यूब्स में 15वां रक्तदान शिविर आयोजित किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान, नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा, शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, ममता सेंगर, राजीव जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। रक्तदान शिविर में लगभग 434 रक्तदाताओं ने देश ओर समाज सेवा में रक्तदान किया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि शिव शक्ति सेवा समिति समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से शिक्षा, चिकित्सा और मानव कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि देश ओर समाज में रक्त की कमी ना हो इस भावना के साथ शिव शक्ति सेवा समिति के पदाधिकारियों ने 15वां रक्तदान शिविर लगाकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का काम किया है। शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है। आपके रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचकर परिवार को संवरती है। शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन का कल्याण हैं।

समिति द्वारा यह 15वां रक्तदान शिविर है। जिसमें लगभग 350 यूनिट रक्तदान कराने का लक्ष्य रखा गया था। परन्तु रक्तदाताओं ने जागरूकता दिखाते हुए 434 यूनिट रक्तदान कर जीवन बचाने में सहयोग दिया है। समिति शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा को समर्पित हैं। समिति की महामंत्री ममता सेंगर ने कहा कि समिति दिन प्रतिदिन समाज सेवा के रूप में कार्य करते हुए मानव जीवन को बढ़ावा देने के अग्रसर हैं। शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा आयोजित 15वां रक्तदान शिविर में मां गंगे ब्लड सेंटर हरिद्वार, मदर टेरेसा रुड़की, रक्त केंद्र हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट देहरादून के चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं से रक्तदान कराया। इस अवसर पर राजीव जैन, भोला चौधरी, मुकेश शर्मा, राजेश बब्बन, पवन अग्रवाल, विनोद शर्मा ने रक्तदान शिविर में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *