सिडकुल पुलिस ने किया पेशेवर जमानती गैंग के सरगना सहित दो लोगों को गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर
दस्तावेजों में घालमेल कर खेला जाता था फर्जी जमानत लेने का खेल
हरिद्वार, 26 मार्च। थाना सिडकुल पुलिस ने पेशेवर जमानती गैंग के सरगना सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया गैंग सरगना दस्तावेजों का घोलमोल कर फर्जी जमानत का खेल खेलता था। गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गैंग सरगना के कब्जे से कई दस्तावेज व जेल भेजे गए आरोपितों के मोबाइल बरामद हुए हैं। सीजेएम कोर्ट रोशनाबाद में पेशेवर जमानतियों द्वारा न्यायालय को गुमराह कर झूठा शपथपत्र प्रस्तुत करने का खुलासा होने पर न्यायालय के आदेश पर थाना सिडकुल पुलिस ने 23 मार्च को संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर कमलेश, उज्ज्वल व नरेश को गिरफ्तार किया था।

फर्जी व पेशेवर जमानतियों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस टीम ने बृहष्पतिवार को गैंग के सरगना व मास्टरमाइंड सरफराज पुत्र उमरदराज निवासी मोहल्ला चौहनान ज्वालापुर व एक अन्य आरोपी सतीश पुत्र यशपाल निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि मास्टरमाइंड सरफराज ने सतीश के साथ मिलकर जीएम द्वितीय कोर्ट में प्रचलित मुकदमे शैलेंद्र बनाम साक्षी में साक्षी तिवारी की जमानत ली थी। जमानत में इस्तेमाल किए गए जमीन के कागजात वास्तव में सतीश नाम के ही किसी अन्य व्यक्ति के हैं। जमानत में लगाए गए जमीन के कागजात के वास्तविक स्वामी को यह जानकारी ही नहीं थी कि उसकी जमीन की फर्द का उपयोग जमानत लेने में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *