तनवीर
हरिद्वार जीआरपी पुलिस, यूपी पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 65 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नंदू उर्फ नंदराम है। जो यूपी के शामली जिले का निवासी है। बदमाश नंदू पर पर हत्या लूट और डकैती के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। साल 2015 में बदमाश नंदू ने अपनी गैंग के साथ मिलकर हरिद्वार के लक्सर में चलती ट्रेन में लूट की।
कई वारदात को अंजाम भी दिया था। तभी से लक्सर जीआरपी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। एएसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया कि लक्सर जीआरपी पुलिस ने यूपी पुलिस और नोएडा एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाया और बदमाश नंदू को यूपी के झिंझाना से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश नंदू कुख्यात गैंग बावरिया गिरोह का सदस्य है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है


