रसोई गैस की किल्लत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
फेल साबित होते दिख रहे सरकार और प्रशासन के दावे-महंत शुभम गिरी
हरिद्वार, 16 मार्च। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ज्वालापुर स्थित सपा कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान महंत शुभम गिरी ने कहा कि जनता रसोई गैस सिलेंडर के लिए परेशान है। पूरे देश में गैस एजेंसियों के सामने लंबी लाईनों की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। रसोई गैस की कमी नहीं होने के सरकार और प्रशासन दावे फेल साबित होते नजर आ रहे हैं। सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

रसोई गैस नहीं मिलने से कई होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्नक्षेत्र बंद हो चुके हैं। इससे पता चलता है कि देश में गैस का संकट बहुत विकराल है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि जनता को राहत देने में नाकाम केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। केंद्र सरकार रसोई गैस की किल्लत दूर करने के लिए कठोर से कठोर कार्रवाई करे। प्रदर्शन करने वालों में सपा नेता सुमित तिवारी, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नु, राव बिहान, असीम सलमानी, योगेश कुमार, विजय पाल, धीरज सिंह, रईस अंसारी, रोबिन सिंह यादव, सिद्धार्थ शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *