व्यापारियों का सहयोग चाहिए तो बाहरी लोगों का अतिक्रमण हटवाए प्रशासन-राजेंद्र चौटाला
हरिद्वार, 23 जून। पुराना रानीपुर मोड़ स्थित होटल में आयोजित राज्य व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश कार्यसमिति व कार्यकारिणी बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों में संदीप अग्रवाल हरिद्वार महानगर अध्यक्ष, बाबूराम रावली महदूद व्यापार मण्डल अध्यक्ष, रोहित कुमार महामंत्री, विजय कुमार कोषाध्यक्ष, विनोद राठौर जमालपुर व्यापार मण्डल अध्यक्ष, सुबोध शर्मा प्रदेश सचिव, डा.विष्णु दत्त वर्मा कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि राज्य व्यापार मण्डल पूरे प्रदेश में व्यापारी हितों के लिए कार्य कर रहा है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों के व्यापारी राज्य व्यापार मण्डल से जुड़ रहे हैं। राजेंद्र चौटाला ने कहा कि शहर में अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ मध्यम वर्ग के व्यापारियों का शोषण होता है। जबकी हरकी पैड़ी के निकट घाटों व पुलों पर बाहरी लोगों का अवैध अतिक्रमण पुलिस प्रशासन को दिखाई नहीं देता है। बाहरी लोग मेला लैंड व पुलों का उपयोग कर स्थानीय व्यापरियो को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे है। जिसे किसी भी रूप में बर्दाश नहीं किया जाएगा।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन व्यापारियों का सहयोग चाहता है तो तत्काल अवैध अतिक्रमण हटवाए। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा सभी पदाधिकारी व्यापारियों हितों की रक्षा के लिए काम करें। प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से व्यापारी व आमजन मानस परेशान है। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रजापति व प्रदेश महामंत्री अतुल गोसांई ने कहा कि प्रदेश में व्यापारी संगठनों से वार्ता कर एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही एक बड़ा सम्मलेन आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश सयुंक्त महामंत्री दीपक गौनियाल व युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने कहा कि हरकी पैड़ी पर वीआईपी के आने पर पुलिस भीमगोड़ा बैरियर से रास्ता बंद कर देती है। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि वीआईपी को धनुष पुल से होते हुए हरकी पैड़ी लाया जाए। बैठक में तेजप्रकाश साहू, चंद्रशेखर गोस्वामी, जिलाध्यक्ष राजेश सुखीजा, प्रदेश सचिव जसवंत बिष्ट, युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी, हरकी पैड़ी अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महामंत्री रिक्की अरोड़ा, राज कांडपाल, नितिन शर्मा, कनखल महामंत्री दिनेश कालरा, इकाई अध्यक्ष रवि शर्मा, गोकुल सिंह रावत, रवि जैन, मधुर अरोड़ा, आशीष गौड़, मनोज विश्नोई, नरेश चनयाना, मनीष जैन, राजेंद्र पांडे, विशेष गुलाटी आदि मौजूद रहे।