अमरीश
हरिद्वार, 13 अगस्त। डा.हरिराम आर्य इंटर कालेज मायापुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.अरविंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने व देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सब की है।
विशेष कर उन नौजवानों की जिनके कंधे पर देश की बागडोर आने वाली है। उन्होंने कहा कि हमें अपने व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर देश हित में भी अपना चिंतन लगाना होगा और देश के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। प्रत्येक नागरिक के सहयोग, चिंतन व त्याग से ही देश आगे बढ़ सकता है। सबको मिलकर भारत को विश्व गुरु के पद पर स्थापित करना होगा। रैली का संचालन एनसीसी ऑफिसर सरीन कुमार ने किया।
इस अवसर पर दीपक मिश्रा, श्रवण कुमार, राजीव कौशिक, अनमोल यादव, सुषमा शर्मा, जमशेद अली, निशा कुमारी, प्रियंका शर्मा, निधि शर्मा, प्रवीण त्यागी, संजय कुमार, आशीष कुमार, नीरज कुमार, यज्ञराज भट्ट, राजेश कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।