तनवीर
व्यापारियों एवं जनता के हितों के लिए कार्य कर रहा है व्यापार मंडल-सुनील सेठ
हरिद्वार, 7 जनवरी। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुरेश आहूजा, रणवीर शर्मा, मनोज ठाकुर व इंद्रपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही सुनील सेठी की अध्यक्षता में महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया ने तरुण यादव, गौरव कालरा, दिनेश शर्मा, राजा सरदार, संजय तनेजा, मनीष कुमार को महानगर उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी।
शिवमूर्ति स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुनील सेठी ने कहा कि लगातार हरिद्वार के व्यापारियों एवं आमजनमानस का सहयोग महानगर व्यापार मंडल को मिल रहा है। महानगर व्यापार मंडल व्यापारियो के साथ साथ आमजनमानस की हर छोटी बड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए गम्भीरता से कार्य कर रहा है। हरिद्वार हित के लिए हमेशा संघर्ष करता आया है। जिसके परिणाम स्वरूप प्रत्येक व्यापारी महानगर व्यापार मंडल से जुड़ रहा है।
जल्द ही अन्य स्थानों पर भी कार्यकारिणी का विस्तार कर हरिद्वार हित व व्यापर हित के लिए जो भी कार्य होंगे उन्हें सरकार तक पहुंचाने का कार्य महानगर व्यापार मंडल करेगा। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया एवं महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल हर वर्गीय व्यापारी के साथ खड़ा है। चाहे वो छोटा व्यापारी हो या बड़ा उद्योगपति हमारी टीम सभी के साथ खड़ी है ओर व्यापरहित के लिए जो भी उत्तम हो उसके लिए निरंतर प्रयासरत है। सिर्फ व्यापारी नही बल्कि हरिद्वार की जनता की आवाज को शासन प्रसाशन, सरकारों तक पहुंचाने का कार्य महानगर व्यापार मंडल करता आया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश अग्रवाल, राजेश भाटिया, सोनू चौधरी, गौरव गौतम, एसएन तिवारी, गणेश शर्मा, उमेश चौधरी, विनोद गिरी, भूदेव शर्मा, दीपक मेहता, अनिल कुमार, पंकज माटा, विकास गौतम, महेश चौधरी, शिवम भाटिया, अश्वनी भारद्वाज, राजीव जोशी, मनोज वर्मा, मोहित चड्डा, रोहित चड्डा, बंटी कुमार, धर्मपाल प्रजापति, शिवम कुमार, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।