दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव निरस्त होने पर आप कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 7 फरवरी। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती के नेतृत्व में दिल्ली एमसीडी मेयर का चुनाव निरस्त होने के विरोध में चंद्राचार्य चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के एलजी पर संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप भी लगाया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की पोल खुल जाने के भय से एलजी का इस्तेमाल कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

भाजपा पार्षद सुनियोजित तरीके से सदन नहीं चल दे रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि एलजी केंद्र सरकार के इशारे पर जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने दे रहे है। संविधानिक पद का दुरुपयोग कर संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम कर रहे हैं। एलजी को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ग्रामीण विधानसभ क्षेत्र अध्यक्ष संजू नारंग ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी को पूरा देश देख रहा है कि किस तरह भाजपा के पार्षद सदन में हंगामा कर माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे है।

भाजपा द्वारा जनादेश का अपमान किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अनिल सती, संजू नारंग, धीरज पीटर, खालिद हसन, मयंक गुप्ता, देवेंद्र सिंह, अमनदीप, किरण कुमार दुबे, विशाल सैनी, राकेश यादव, गीता देवी, संजय गौतम, खलील राणा, जय हिंद चैहान, मनोज कश्यप, फूल सिंह, बॉबी कश्यप, जसविंदर गौतम, शाहीन अशरफ, सुल्तान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *