स्ववेद प्ले ग्रुप ने किया रंगों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 दिसम्बर। जगजीतपुर स्थित शिवडेल स्कूल स्ववेद प्ले ग्रुप में नर्सरी से सीनियर केजी तक के बच्चो की रंगीन और रचनात्मक ‘रंगों की उड़ान’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों की आंतरिक शक्तियों को उजागर करना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने छात्रों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को आकार दिया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन स्वामी शरदपुरी ने अपने संदेश में बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि रंगों के माध्यम से हम अपनी अंतर्निहित भावनाओं और विचारों को व्यक्त करते हैं।

बच्चों में न केवल शैक्षिक गुण, बल्कि रचनात्मक सोच भी होनी चाहिए। यह प्रतियोगिता उन्हें अपनी कला और व्यक्तित्व को निखारने का अवसर देती है। जीवन में सफलता केवल पढ़ाई से नहीं, बल्कि हमारी रचनात्मकता, विचारशीलता और संघर्ष से मिलती है। प्रधानाचार्य अरविंद बंसल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की रचनात्मक गतिविधियाँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह न केवल बच्चों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में मदद करती हैं, बल्कि उनकी रचनात्मक सोच और विचारशीलता को भी बढ़ाती हैं। समन्वयक विपिन मलिक, विनीत मिश्रा एवं शिक्षिकाए मनीषा शर्मा, रूचि त्रिगुणायत, दीपा तोमर, नेहा शर्मा तथा दामिनी दीक्षित ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *