तन्मय सिन्हा ने अंतर्राष्ट्रीय चार्टर्ड एकाउंटेंटस की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया हरिद्वार का मान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 फरवरी। शिवालिक नगर निवासी तन्मय सिन्हा ने यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय लेखा संस्था एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स (एसीसीए) की सदस्यता प्राप्त कर हरिद्वार का नाम रोशन किया है। यह उपाधि भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के समकक्ष मानी जाती है और वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है।

शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा के पुत्र तन्मय को यह सम्मान मुंबई में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। तन्मय सिन्हा ने बताया कि एसीसीए की सदस्यता प्राप्त करने के लिए कठोर परीक्षाओं एवं निर्धारित व्यावसायिक अनुभव की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। तन्मय की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाए दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *