फरार चल रहा पांच हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 1 अप्रैल। थाना सिडकुल पुलिस ने फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीते वर्ष 25 दिसंबर को सिड़कुल स्थित कंपनी की और से खिड़की तोड़कर चार लाख पीस सिल्वर सीट चोरी कर लिए जाने के संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया गया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद विवेचना करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों नितिन व आकाश उर्फ रोबिन को मय माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में अदालत से जमानत मिलने के बाद आरोपी आकाश उर्फ रोबिन फरार हो गया।

पुलिस ने उसकी तलाश में कई बार दबिश दी। ठिकाने बदल-बदल कर गुमराह कर रहे आरोपी पर एसएसपी द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किए जाने तथा न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट जारी किए जाने पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आकाश उर्फ रॉबिन पुत्र दिनेश निवासी अकबरपुर गढी थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेशको उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एडिशनल सब इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र शाह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक, हेड कांस्टेबल गजेंद्र राजपूत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *