विडियो:-जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, निर्माण कार्य हो अप्रैल तक पूरे

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार में पिछले करीब एक साल से जारी लाइन डाले जाने का काम स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। कई जगहों पर सड़क खोदकर सीवर लाइन तो डाल दी गई है लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। जिससे बाजारों और सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं।

मुख्य सड़कों पर इन गड्ढों के चलते ना सिर्फ ट्रैफिक की आवाजाही में बाधा खड़ी हो रही है। बल्कि आसपास के दुकानदारों का व्यापार भी ठप हो गया है। पेयजल निगम की सीवर शाखा की ओर से हरिद्वार के कई क्षेत्रों में ये सीवर लाइनें डाली जा रही हैं। विभाग की इस अनदेखी से लोगों में नाराजगी बनी हुई है। वहीं हरिद्वार के डीएम अप्रैल तक काम खत्म कर सड़कों की मरम्मत कर देने की बात कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *