नगर पालिका अध्यक्ष ने किया कार्यो का शुभारंभ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 9 अप्रैल। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 1 में पार्क के सौंदर्यकरण, वार्ड 13 में रामधाम कॉलोनी में दो सड़कों का निर्माण, फ्रेंड्स कॉलोनी में सड़क एवं पुलिया निर्माण तथा कृपाल नगर में पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पार्क के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत पार्क के चारों और टाईल्स, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को एक सुंदर एवं उपयोगी पार्क उपलब्ध हो सके।

वार्ड 13 की रामधाम कॉलोनी में दो सड़कों का निर्माण, फ्रेंड्स कॉलोनी में सड़क एवं पुलिया निर्माण तथा कृपाल नगर में पुलिया निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। कार्यो के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी। शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित नगर बनाने के लिए सड़क, नाली, पार्क, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों में सहयोग तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की।

इस अवसर पर सभासद वीरेन्द्र अवस्थी, गरिमा सिंह, राजकुमार यादव, हरिओम चौहान, रमेश पाठक, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय मलिक, रवि वर्मा, सूरज नेगी, राहुल, बिजेंद्र, रविंद्र, रवि कुमार, पंडित पूर्णानंद सेमवाल, लक्ष्मी प्रसाद, जीवानंद, अरुण, अश्वनी, पवन गर्ग, एसपी गर्ग, सुरेन्द्र रावत, एसके मेहता, एसके जैन, भुवन भट्ट, दिनेश चौहान, सुरेन्द्र करणवाल, बलराम नौटियाल, हरकेश, सुरेन्द्र पाल, ब्रजेश बाजपेयी, विपुल पंत, मुकेश, जीडी भट्ट, देशराज, सतपाल, अर्जुन, नन्दवीर, राजीव त्यागी, श्यामलाल, एससी मित्तल, हिमांशु, गौरव उपाध्याय, भुवन भट्ट, दीपक भट्ट, दिवेन्द्र रावत, सूरज नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *