नगर निगम और पुलिस टीम ने हरिलोक में सब्जी मंडी के पास से हटवाया अतिक्रमण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 4 अप्रैल। नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को वार्ड 60 के हरिलोक क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क पर लगी करीब 50 ठेली और फेरी वालों को हटाया दिया गया। जबकि 3 ठेलियों को नगर निगम टीम ने जब्त कर लिया। टीम ने क्षेत्र में मुनादी कराकर दोबारा अतिक्रमण ना करने की चेतावनी भी दी।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी आदित्य तेजेश्वर समेत नगर निगम की टीम और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *