तनवीर
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग देहराूदन में हुआ द लव ट्रस्ट का मुर्हत
उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग होने से स्थानीय कलाकारों को मिल रहा मौका-पुरूषोत्तम अग्रवाल
हरिद्वार, 22 फरवरी। फिल्म निर्देशक वीकी खरात, प्रोड्यूसर सन्तोष के.राय दुर्गा सिंह, कैमरामेन देवाशीष सरकार की फिल्म द लव ट्रस्ट का मुर्हुत सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग देहरादून में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.नितिन उपाध्याय एवं केएस चौहान ने नारियल फोड़कर किया। लाइन प्रोडयूसर पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया फिल्म एक हॉरर लव स्टोरी है। फिल्म में समर्थ जुरेल, सुकुन अरोड़ा, मुस्ताक खान, राजेश पारसी, अमित रघुवंशी, हरलीन कौर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
पुरूषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड की नैसर्गिक खूबसूरती और रियल लोकशन फिल्म निर्माताओं को लुभा रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा फिल्मों की शूटिंग की परमिशन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किए जाने का फायदा भी फिल्म निर्माता निर्देशकों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग होने से हरिद्वार, देहरादून सहित विभिन्न जनपदों के स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिल रहा है।
को-प्रोडयूसर नीरज सिंह ने बताया कि फिल्म में उत्तराखण्ड के कई कलाकारों को भी मौका दिया गया है। जिनमें अक्षय गिल, मनीष चौहान, बबीता ठाकुर सहित कई कलाकार शामिल हैं। मुहुर्त के दौरान मुख्य अतिथी हिमाचल टाईम्स की ऑनर इन्द्रानी एवं विजय सिंह, आशीष पाण्डेय, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सुरेश भट्ट व तरूण पाण्डेय मौजुद रहे।


