वीडियो:-डा.अंबेडकर द्वारा संविधान में दिए अधिकारों से दलितों के जीवन में परिवर्तन आया-संजय त्रिवाल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 14 अप्रैल। डा.भीमराव अम्बेडकर युवा संगठन समिति अम्बेडकर भवन काशीपुरा के बैनर तले युवाओं ने डा.अम्बेडकर के 133वें जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व केक काटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। समिति अध्यक्ष संजय त्रिवाल ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों को संविधान सम्मत अधिकार दिलाने के साथ उन्हें शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि डा.अंबेडकर के प्रयासों से दलितों और महिलाओं को शिक्षा का अधिकार मिला। जिससे उनके जीवन में परिवर्तन आया। समिति के महामंत्री हरि सिंह सोनी ने कहा कि बाबा साहब द्वारा संविधान में तमाम अधिकार दिए जाने के बाद भी दलितों के प्रति समाज की सोच में बदलाव नहीं आना चिंतनीय है। युवा नेता विनय त्रिवाल ने कहा कि डा.अंबेडकर ने दलित समाज को संघर्ष का मार्ग दिखाया। जिसके फलस्वरूप दलित समाज की स्थिति में बदलाव आया।

नितिन जाटव ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि बाबा साहब के बताए रास्ते को ही अपने भविष्य का दर्पण बना लें तो हम अग्रणी समाज के समक्ष खड़े हो सकते हैं। वरिष्ठ सामजसेवी व व्यापारी नेता तेज प्रकाश साहू ने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर ने संविधान में सबको समान अधिकार दिए। अब समय आ गया है कि समाज में व्याप्त छूआछूत, दलित, पिछड़ा का भाव समाप्त हो। जिससे भारत विकास के मामले में अग्रणी देशों के समक्ष खड़ा हो सके। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.नीरज सिंघल हरिद्वार, राकेश जाटव, बली कुमार जाटव, महेंद्र कुमार, बंसीलाल, विनोद जाटव, अमन त्रिवाल, सचिन त्रिवाल, अंकित जाटव, सोनू कुकरेन, पवन जाटव, दिनेश जाटव, मनोज विशनोई, दर्शन लाल जाटव, मनोज जाटव, दौलत, शिवा, दीपक त्रिवाल, शिवम् त्रिवाल, मयूर, मुकेश, वंश आदि सहित बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *