पेयजल निगम की टंकी की केबल तार चोरी करने के मामले में नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 अप्रैल। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम अतमलपुर बौगला स्थित उत्तराखंड पेयजल निगम की पानी की टंकी से केबल चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरेापियों में एक विधि विवादित किशोर भी शामिल है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की गयी केबल व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद की गयी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च टंकी के ऑपरेटर योगेन्द्र पाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर केबल चोरी करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद बहादराबाद कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए 3 अप्रैल की रात चेकिंग के दौरान दिलशाद पुत्र शरीफ निवासी राम रहीम कॉलोनी ईदगाह रोड सुभाषनगर ज्वालापुर, शहनवाज पुत्र कासिम निवासी तपोवन नगर सुभाष नगर ज्वालापुर व एक विधि विवादित किशोर को चोरी की गयी लगभग 23 मीटर केबिल तार व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम में एसआई अमित नौटियाल, कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान, मुकेश नेगी व जयपाल सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *