कॉरिडोर को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे व्यापारी-संजीव चौधरी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 जून। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में कॉरिडोर के मुद्दे पर व्यापारियों की महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें व्यापारियों की पीड़ा से अवगत कराया जाएगा। मुख्यमंत्री जनता के हितों लिए अनेक योजनाएं बनाते है। योजनाआंे मूर्तरूप देने का कार्य अधिकारियों का होता है। हरिद्वार में कॉरिडोर बनने जा रहा है। लेकिन आज तक एक बार भी कोई वार्ता या बैठक व्यापारियो के साथ नही की गई है।

सभी व्यापारी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उन्हें अपनी पीड़ा ज़रूर बतायेगे और कॉरिडोर पर व्यापारियों की इच्छा से अवगत कराएंगे। कोई भी योजना बनती है तो उसको लागू करने से पहले विचार साझा किए जाते हैं। लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि कड़ी मेहनत करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्य को ठीक से प्रस्तुत ना कर के रोष उत्पन्न किया जा रहा है। किसी भी व्यापारी के हितो प्रभावित नही होने दिया जायेगा और व्यापारियों के हितो की लड़ाई लड़ी जायेगी। चौधरी ने कहा की अब व्यापारी का शोषण किसी क़ीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा।

प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रीय व जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि कॉरिडोर कैसा होगा। इसको लेकर व्यापारी अभी तक असमंजस में हैं कि आखि़र ऐसा क्या कारण है कि इतनी बड़ी योजना के लिए वार्ता करने का समय अभी तक अधिकारियों को नहीं मिला है। व्यापारी प्रदेश के आर्थिक विकास की रीढ़ हैं और व्यापारी बिना बताए इतनी बड़ी योजना कैसे सफल हो सकती है।

जिला महामंत्री भारत तलुजा व शहर अध्यक्ष ज्वालापुर हरविन्दर सिंह विक्की ने कहा कि राज्य सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। लेकिन क्या कारण हैं कि योजना आने से पहले विरोध शुरू हो रहा है। बैठक में मुख्य रूप से विशाल माथुर, अर्पण ग्रोवर, शिवम् खेवड़िया, आदेश मारवाड़ी, पंकज सवन्नी, सर्वेश बघेल, कुलदीप खंडेलवाल, संगीता बंसल, स्नेहलता चौहान आदि सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *