बैटरी रिक्शा की बढ़ती संख्या के चलते ध्वस्त हो रही धर्मनगरी की यातायात व्यवस्था

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 नवम्बर। धर्मनगरी की यातायात व्यवस्था बैटरी रिक्शाओ की बढ़ती संख्या के कारण ध्वस्त होती नजर आ रही है। दिन भर पंचपुरी की सड़कों पर बैटरी रिक्शाए दौड़ती हुई देख सकतें हैं। अधिकांश मुख्य बाजारों की सड़कें बैटरी रिक्शाओं से भरी रहती है। सड़कों पर वाहनों का जाम बार-बार लग जाता है। लोगों का सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पर्वाे के दौरान भी बैटरी रिक्शाओं की बढ़ती संख्या यातायात में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई थी। पुलिस द्वारा यातायात को सुचारु करने के लिए अनेकों यत्न किए गए थे।

बैटरी रिक्शाओं से वाहनों के जाम का मुख्य कारण यह भी बताया जा रहा है कि बैटरी रिक्शा चालक सवारियों को लेने के लिए स्टॉप पर नहीं रुकते हैं। लगातार सड़कों पर दौड़ते रहते हैं। खाली वाहन चालक सवारियों की तलाश में सड़कों पर दौड़ते रहते हैं। पूर्व में ऑटो यूनियन के निर्धारित स्टॉप बने हुए थे। लेकिन अब ई रिक्शा चालकों के कोई भी निर्धारित स्टॉप नहीं है। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि ई-रिक्शाओं की रुट निर्धारित किए जाएं परिवहन विभाग को ई रिक्शा चालकों की संख्या को शहर के हिसाब से देखने की आवश्यकता हैं बढ़ती संख्या यातायात को प्रभावित कर रही है।

ई रिक्शा का मकड़जाल सड़कों पर बढ़ रहा है। पुलिस प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। जबकि ई रिक्शा चालक यातायात नियमों का भी पालन नहीं कर रहे हैं। कम उम्र के युवक ई रिक्शा सड़कों पर दौड़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *