तनवीर
SSP हरिद्वार के निर्देश पर होली पर्व पर मुस्तैद रही हरिद्वार पुलिस
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
हरिद्वार:- लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। तुगलपुर स्थित सीएनजी प्लांट से संबंधित दो भारी वाहन, जो सीएनजी गैस सिलेंडर से भरे हुए थे। जोरदार टक्कर होने से पलट गए।टक्कर अत्यंत भीषण थी।जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सीएनजी से भरे वाहनों की टक्कर के चलते आग या विस्फोट की आशंका बनी हुई थी तथा दो गैस सिलेंडरों से लगातार गैस का रिसाव हो रहा था।
सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल से लगभग 200 मीटर पूर्व गोवर्धनपुर एवं खानपुर की ओर से यातायात पूरी तरह रोका गया।फायर ब्रिगेड, आपदा नियंत्रण टीम एवं सीएनजी विशेषज्ञों को तत्काल मौके पर बुलाया गया।घायल चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर चिकित्सालय भिजवाया गया। साथ ही गैस रिसाव को नियंत्रित कराया।
पुलिस द्वारा क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सुरक्षित रूप से सड़क किनारे कराया गया।तत्पश्चात यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ कराया गया।वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी अनहोनी टल गई। स्थानीय जनता द्वारा पुलिस की त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।


