हरिद्वार, 17 अगस्त। थाना पथरी पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 10 अगस्त को क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अमित पुत्र विनोद निवासी ग्राम फेरुपुर रामखेडा थाना पथरी को फेरूपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में एसआई शाहिदा परवनी, कांस्टेबल सुशील कुमार शामिल रहे। इसके अलावा नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने के एक अन्य मामले में पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। 24 जून को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना पथरी पुलिस को तहरीर देकर उसकी नाबालिक पुत्री का अपहरण करने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।
संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने राजदीप पुत्र सुखदेव निवासी ग्राम कडयार अंजनाला थाना भिंडी साईदा अमृतसर पंजाब की तलाश में दबिश दी। लेकिन वह हाथ नहीं लग पाया। काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम ने उसे पंजाब से गिरफ्तार कर नाबालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस टीम में एसआई शाहिदा परवीन, एसआई रोहित कुमार, कांस्टेबल मुकेश चौहान, राकेश नेगी, सुशील कुमार शामिल रहे।


