तनवीर
सिडकुल के डेंसो चौक के निकट खेत की खाई में दो कंकाल मिलने से सिडकुल क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीर द्वारा पुलिस को कंकाल होने की सूचना दी गई। जिस स्थान पर कंकाल मिले हैं। उसी स्थान पर पेड़ में लटके दो फंदे भी पुलिस को जांच में दिखाई दिए हैं।
सिडकुल थाना अध्यक्ष प्रमोद उनियाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मानव कंकाल युवक-युवती के लग रहे हैं।
दोनों के शव सड़ गल गए हैं हड्डिया नीचे गिरी हुई मिली हुई है। फंदे से उलझे बाल भी मिले हैं। कपड़े भी सड़े गले अवस्था में है। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। पुलिस संभवत आत्महत्या का मामला मान रही है। दोनों कंकालों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। दोनों कंकाल की पहचान नहीं हो पाई है


