ब्यूरो
हरिद्वार, 21 दिसम्बर। श्री गंगा सभा के गंगा सेवक दल के सचिव उज्जवल पंडित ने उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित होटल भागीरथी में 24 दिसम्बर को होने वाले क्रिसमस कार्यक्रम का विरोध करने का ऐलान किया है। प्रैस को जारी बयान में उज्जवल पंडित ने कहा कि गंगा तट पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम का कड़ा विरोध किया जाएगा।
किसी भी सूरत में हिन्दू विरोधी धर्म वालों के कार्यक्रम गंगा की भूमि पर आयोजित नही होने दिए जाएंगे। उज्जवल पंडित ने कहा कि उत्तर प्रदेश हिन्दू पर्वाे का केंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिन्दू धर्म के ध्वजवाहक बन चुके हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा गंगा तट पर संचालित होटल भागीरथी में क्रिसमस का आयोजन हिन्दू धर्मावलंबियों को सीधे चुनौती है। ऐसे आयोजन को बर्दाशत नही किया जाएगा।


