विडियो:-महिला राइडर को अभद्र इशारे करने वाले युवको को खोज लाई पुलिस

Crime
Spread the love

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन

महिला राइडर को अभद्र इशारे करने संबंधी प्रकरण में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 02 आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण में ख़ुद वादी बनी थी हरिद्वार पुलिस, आरोपियों के विरुद्ध मेरठ में भी दर्ज हुआ मुकदमा

हरिद्वार:-कुछ दिन पूर्व इको वैन सवार युवकों द्वारा लेडी बाइक राइडर को अभद्र इशारे करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।मामले का संज्ञान लेते हुए हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा गाड़ी को ट्रेस करते हुए जिला मेरठ के थाना पल्लवपुरम पुलिस की मदद से घटना में प्रयुक्त वाहन ईको वैन को बरामद कर लिया।

जिसमे अभियुक्त राहुल पुत्र महक सिंह निवासी डबल स्टोरी, पल्लवपुरम मोदीपुरम मेरठ व निखिल पुत्र शीतल कुमार निवासी सोफीपुर, थाना पल्लवपुरम (विंडो से बाहर लटका हुआ युवक) को बाद पूछताछ के हरिद्वार पुलिस द्वारा नोटिस दिया गया।

पूछताछ के बाद युवकों ने बताया कि वह 1 जुन को मेरठ से हरिद्वार घूमने के लिए आ रहे थे।जिनके द्वारा वाहन की पिछली सीट पर सवारियां भी बिठा ली थी। पुरकाजी बायपास के पास फुल कॉस्ट्यूम में बाइक राइडर दिखाई दी। जिसके द्वारा हमारी और हाथ हिलाया गया तो हमने भी नशे की हालत में गलत हरकत कर दी। जिसके लिए हम माफी चाहते हैं।

मेरठ पुलिस द्वारा वाहन इको वैन को MV एक्ट में सीज किया गया तथा अभियुक्तों को अंतर्गत धारा 170 BNSS न्यायालय में पेश किया गया जहां से अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।वाहन में सवार एक अन्य युवक की तलाश जारी है।

हरिद्वार पुलिस द्वारा ख़ुद वादी बन कोतवाली मंगलौर पर मुक़दमा पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना SI हेमदत्त भारद्वाज चौकी प्रभारी नारसन के सुपुर्द की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *