वार्ड एक और चार में चलाया जन स्वास्थ्य परीक्षण अभियान

Haridwar News
Spread the love

कमल खढका

हरिद्वार, 23 सितम्बर। भाजपा हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने वार्ड एक और चार में कोरोना जन स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाते हुए लोगों का आॅक्सीजन लेवल व तापमान जांचा। मंडल महामंत्री तरूण नैय्यर ने बताया कि वार्ड एक में पार्षद अनिल मिश्रा और चार में भाजपा नेता दीपांशु विद्यार्थी के नेतृत्व में और भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के संयोजन में चलाए गए इस अभियान में कुल 65 घरों में परीक्षण किया गया।

जिसमें 182 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सभी का तापमान और ऑक्सीजन लेवल सामान्य पाया गया है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी घर घर जाकर तापमान और ऑक्सीजन लेवल की जांच कर रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि आमजन को स्वास्थ्य की सुरक्षा देना ही भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है।

जिस प्रकार से कोरोना को लेकर के पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी संकल्प बद्ध है कि हरिद्वार में कोरोना को समाप्त किया जाए और यह अभियान उसी रणनीति का एक हिस्सा है। पार्षद अनिल मिश्रा ने बताया कि वार्ड एक में अभियान की शुरुआत की गई है। जब तक वार्ड के एक-एक घर और सभी नागरिकों की जांच नहीं हो जाती। यह अभियान जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *