देवी स्वरूपा कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प भी अवश्य लेना चाहिए-सौरभ जोशी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 अक्तूबर। श्री अनामि ज्योति महाराज के महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष्य में सत्यज्योति क्रिया योग सेवाश्रम ट्रस्ट की और से गंगा वात्सल्य आश्रम में माँ त्रिपुरा सुंदरी की भव्य श्रृंगार पूजा व भोग के बाद सत्यज्योति सेवाश्रम ट्रस्ट के सचिव सौरभ जोशी ने सभी छात्र-छात्राओं को जरूरतमंद को सामग्री वितरित की उन्होंने सभी कन्याओं का पूजन भी किया। सचिव सौरव जोशी ने कहा कि उनके ट्रस्ट निरंतर धार्मिक कार्य कर रहा हैं।

ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा करना हैं। सक्षम लोगों से भी पीड़ितों की मदद के लिए अपिल की उन्होने कहा कि गरीब निर्धन परिवारों के उत्थान मे सभी को मिलजुलकर प्रयास करने चाहिए। कहा कि कन्या पूजन से सम्मान, लक्ष्मी, विद्या और तेज प्राप्त होता है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। धन और आरोग्यता की प्राप्ति होती है। सौरभ जोशी ने कहा कि देवी स्वरूपा कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प भी अवश्य लेना चाहिए।

बालिकाओं को शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कन्या पूजन कर परिवारों मे सुख समृद्वि का आगमन होता है। धार्मिक आयोजनों से समाज को प्ररेणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *