तनवीर
हरिद्वार, 14 अक्तूबर। शांतरशाह स्थित टोल प्लाॅजा पर यात्री के साथ मारपीट करने और टोल की फर्जी रसीद देने के मामले में थाना बहादराबाद पुलिस ने टोल प्लाॅजा के 10 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम घाट परतापुर मेरठ निवासी वीरसिंह ने पुलिस को तहरीर देकर टोल प्लाॅजा कर्मियों पर फर्जी रसीद देने तथा विरोध करने पर टोल कर्मियों पर उनके व उनकी पत्नि तथा बच्चों के साथ मारपीट व फोन छीनने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।
पुलिस ने 147,148,323,420,427,392,509,120बी आदि धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच करने के बाद अतुल कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी परसीय थाना बिसौली जिला बदायू यूपी, आशीष पुत्र संजय निवासी जन्धेडा थाना मनिहारन सहारनपुर, कुमार गौरव पुत्र नेत्रपाल निवासी हथहोवा थाना झिझांना शामली, मोनू यादव पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी इस्लामपुर थाना सिकन्दराबाद, प्रदीप मिश्रा पुत्र ब्रजमोहन मिश्रा जिला रीवा मध्य प्रदेश, अमरदीप पुत्र कमल सिंह निवासी फूलपुरा थाना भिवानी हरियाणा, शिवम कुमार पुत्र मुकेश निवासी वदान थाना नगला खंगर आगरा, गगन कुमार पुत्र कमिस्टर सिंह निवासी सहजना थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर, नवनीत पुत्र इन्द्र निवासी सलारपुर थाना गंगोह सहारनपुर व राजेन्द्र मौर्या पुत्र रामनाथ मौर्या निवासी बेनीगंज प्रयागराज यूपी को गिरफ्तार कर वीर सिंह से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। पुलिस टीम में एसआई चरण सिंह चैहान, हेडकांस्टेबल विनोद चैहान, कांस्टेबल सुनील चैहान व विकास थापा शामिल रहे।