धूमधाम से आयोजित किया गया श्री कश्यप समाज आश्रम का 34वां अखिल भारतीय सम्मेलन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 अक्तूबर। श्री कश्यप समाज आश्रम का 34वां अखिल भारतीय सम्मेलन ऋषिकुल मैदान के निकट महर्षि कश्यप वाटिका में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता शिवम कश्यप एवं मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट रामकुमार कश्यप, कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तराखंड मछुआरा प्रकोष्ठ के संयोजक महेंद्र सिंह कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर किया। पिछले 34 वर्ष से कश्यप समाज द्वारा 2 अक्टूबर को सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

सम्मेलन में कश्यप समाज के वरिष्ठ जनों को समाज उत्थान में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एड.रामकुमार कश्यप ने कहा कि देश के उत्थान में कश्यप समाज की अहम भूमिका है। कश्यप समाज ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक देशहित में अहम भूमिका निभाई हैं। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज को शिक्षा और चिकित्सा के साथ साथ राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ करनी होगी।

आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनना होगा। भाजपा नेता शिवम कश्यप, रामकुमार कश्यप एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, संरक्षक महेंद्र सिंह कश्यप, मुख्य संरक्षक व संस्थापक किरण पाल कश्यप, चतर सिंह कश्यप, वरिष्ठ संस्थापक व संरक्षक पाल सिंह कश्यप, उषेंद्र कश्यप, कंचन कश्यप हल्द्वानी, राजाराम कश्यप, अरविंद कश्यप, महावीर कश्यप, नाथू सिंह कश्यप, मूलचंद कश्यप, रामसिंह कश्यप, बाबूराम कश्यप, संस्था के अध्यक्ष बुध सिंह कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, महामंत्री जुगेंद्र कश्यप, कोषाध्यक्ष सुमेरचंद कश्यप, राजबीर कश्यप, सुनील कश्यप, पप्पन कश्यप, ग्रेस कश्यप, नागसिंह कश्यप, रवि कश्यप, सतेंद्र वर्मा, स्वराज सिंह कश्यप, मान सिंह कश्यप, शोभना कश्यप, प्रभाकर कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *