गांजे समेत तस्कर दबोचा
हरिद्वार, 27 मई। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करी पर कार्यवाही करते हुए थाना श्यामपुर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 7 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। एसएसपी के नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में चंडीघाट चौकी प्रभारी एसआई संतोष सेमवाल सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल अनिल रावत व राजवीर सिंह के साथ चंडीघाट के पास नहर पटरी पर चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान एक पिकअप को रोक कर तलाशी ली तो चालक सीट के बगल में रखे कट्टे में गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामद होने पर पुलिस ने चालक मोहम्मद आकिल उर्फ शान बाबा पुत्र शबीर निवासी मौहल्ला खगगू सराय लदनियो वाली मस्जिद के पास कोतवाली सम्भल जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।


