शराब और सट्टे के कारोबार में लिप्त 8 आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 अप्रैल। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने शराब व सट्टे के अवैध कारोबार में संलिप्त 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 172 टैट्रा पैक, 5180 रूपए व सट्टा सामग्री बरामद की गयी है। आरोपितों के खिलाफ एक्साइज व गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत दिए गए एसएसपी के निर्देशों के क्रम में नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात अभियान चलाते हुए नीशू शर्मा उर्फ बिजली पुत्र स्व.देवेन्द्र कुमार निवासी नई बस्ती रामगढ, पीयुष प्रकाश पुत्र वेद प्रकाश हाल निवासी किरायेदार अंकित चौटाला का मकान बिल्केश्वर कालोनी, सत्यवीर सिंह पुत्र सहदेव निवासी ग्राम वलकरनपुर थाना कुड फतेहगढ तहसील चंदोसी जिला मुरादाबाद उ.प्र., भावुक गुलाटी पुत्र विनोद गुलाटी निवासी पंतद्वीप पार्किंग, सुजल सैनी पुत्र अशोक सैनी व दिनेश पुत्र कालीचरण निवासी बंगाली बस्ती ब्रहमपुरी, कार्तिक पुत्र शेर सिंह निवासी झक्काकी थाना रायपुर जिला बिजनौर उ.प्र. को अवैध रूप से शराब बेचने तथा शिवम गुप्ता उर्फ कल्लू पुत्र मनोज गुप्ता निवासी कृष्णा गली खडखडी सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *