पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक संगठन की मासिक संगोष्ठी आयोजित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 5 अप्रैल। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन सीआईएसएफ कैम्प भेल परिसर में किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद व संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एडवोकेट रूपचंद आजाद ने राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर दिल्ली हुए आयोजित धरना प्रदर्शन व इस दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा के संबंध में जानकारी दी।

संगोष्ठी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश व राष्ट्रीय संगोष्ठी में सभी सदस्य बारी बारी से प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर सुभाष कपूर, धर्मपाल, राजीव शर्मा, राजकुमार रवि, सोमनाथ, सोमदत्त, प्रेम सिंह, नरेशचंद, तारा प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, एससी थपलियाल, एसएस रावत, मुकेश कुमार, प्रवीर सिंह, रामबाबू, पुष्कर, मामचंद, नीलम देवी आदि मौजूद रहे।