ब्यूरो
हरिद्वार, 14 नवम्बर। अभिषेक नगर दादू बाग कनखल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन की कथा श्रवण कराते हुए भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को गौसेवा अवश्य करनी चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गौसेवा की थी। गौ माता के भीतर तेतीस कोटि देवी देवताओं का वास है। गौसेवा करने से समस्त देवी देवताओं की सेवा का पुण्य प्राप्त होता है। शास्त्री ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण का मथुरा गमन, कंस का संहार, द्वारिका पुरी की रचना, द्वारिकापुरी में देवी रुक्मणी के संग द्वारिकाधीश भगवान श्रीकृष्ण के विवाह महोत्सव की कथा का भी श्रवण कराया।
इस अवसर पर सभी भक्तों ने देवी रुक्मणी द्वारिकाधीश के विवाह महोत्सव में कन्यादान का संकल्प भी किया। मुख्य यजमान बलबीर सिंह सैनी, योगेन्द्र कुमार मिश्रा, सतेंद्र कुमार गर्ग, सचिन गोयल, हितेश शर्मा, लनवीन शर्मा, अंकित खुराना, अजय अग्रवाल, संदीप तायल, वरेश मल्होत्रा (मन्नू), विकास गर्ग, विकास गोयल, अंकित गोयल, राज्य मंत्री सुनील सैनी, पारस सैनी, अलका सैनी, राघवी सैनी, गुलशन अदलखा, शशि अदलखा, राकेश अग्रवाल, निशा गुप्ता, मधु अग्रवाल, पूनम मिश्रा, कल्पना, अंजना शर्मा, प्रतिभा अग्रवाल, शांति दर्गन, भावना गोयल, प्रेम, अंजलि अग्रवाल आदि ने भागवत पूजन किया।


