अलोकिक ऊर्जा का संचार करते हैं धार्मिक अनुष्ठान-महंत प्रेमदास महाराज

Dharm
Spread the love

राकेश वालिया

हरिद्वार, 8 जून। नीलेश्वर महादेव मंदिर के कपाट खुलने पर मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने पूर्ण विधि विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर कोरोना मुक्ति की प्रार्थना की। मंदिर को भव्य रूप से साज सज्जा कर श्रद्धालु भक्तों को महादेव की आलोकिक शक्तियों से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से अवश्य ही देश दुनिया कोरोना मुक्त होगी। सिद्ध पीठ मंदिरों में पूजा अर्चना व अनुष्ठान आलोकिक ऊर्जा का संचार करते हैं। दूषित पर्यावरण को समाप्त करने में हवन यज्ञ प्रभावी रूप से काम करते हैं। महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि मठ मंदिर खोलने का सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। वैश्विक महामारी से देश दुनिया भयभीत है।

मंदिरों में अनुष्ठान होंगे तो ईश्वरीय कृपा से अवश्य ही कोरोना समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि मंदिरों में दर्शन करने के दौरान श्रद्धालु भक्त विशेष रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। एक दूसरे से दूरी बनाए रखें। अनावश्यक रूप से मंदिरों में भीड़ लगाना उचित नहीं है। महंत प्रेमदास ने कहा कि नीलेश्वर महादेव मंदिर में सच्चे मन से की गयी प्रार्थनाएं अवश्य ही भोलेनाथ के दरबार में पूरी होती हैं। घर परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। ईश्वरीय कृपा बरसती है। उन्होंने कहा कि यह समय विकट है। प्रत्येक श्रद्धालु भक्त को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सरकार के दिशा निर्देशों का पालन मठ मंदिरों में करना होगा। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *