तनवीर
मुख्य चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम
हरिद्वार, 28 दिसम्बर। इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति के अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए 4 जनवरी को चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए समिति की और से सुनील आर्य को मुख्य चुनाव अधिकारी व मुख्यतयार सिंह को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील आर्य व सहायक चुनाव अधिकारी मुख्यतयार सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक उम्मीदवार इंद्रलोक सामुदायिक केंद्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीकरण शुल्क जमा कर नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए पंजीकरण शुल्क क्रमशः 500, 400 व 300 रूपए निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार को एक प्रस्तावक और एक अनुमोदक देना होगा। जिनका समिति का सदस्य होना अनिवार्य है। तीनों को अपना सदस्यता क्रमांक और आईडी की छाया प्रति भी संलग्न करनी होगी। 30 व 31 दिसम्बर को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक नामांकन जमा किए जाएंगे। नामांकन जमा करने के दौरान उम्मीदवार के साथ प्रस्तावक एवं अनुमोदक का साथ होना अनिवार्य है।
2 जनवरी को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। किसी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी होगे तो 4 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान किया जायेगा तथा मतदान खत्म होने के बाद मतपत्रों की गिनती कर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। चुनाव के समय अपनी कोई एक आईडी लाना/दिखना अनिवार्य होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी ने सभी से नियमों का पालन कर चुनाव में सहयोग करने की अपील भी की।


