पुलिस ने लौटाया महिला का खोया पर्स

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 मई। जामनगर गुजरात से गंगा स्नान के लिए आयी महिला का पर्स घाट पर स्नान के दौरान गुम हो गया। जिसे नगर कोतवाली पुलिस ने ढूंढकर महिला को लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया। जामनगर गुजरात निवासी महिला भानूबेन पत्नि मनीष मेहता का बिरला घाट पर स्नान के दौरान पर्स गुम हो गया। पर्स में नौ हजार रूपए और मोबाईल फोन आदि थे। महिला ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और पर्स तलाशने की गुहार लगायी। महिला की मदद करते हुए चेतक कांस्टेबल हरीशव अमित भट्ट ने बिरला घाट से खोया पर्स तलाश महिला को सौंप दिया।