नाैंंवी जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आयोजन 12 जनवरी से

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 8 जनवरी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखड के निर्देशानुसार नौंवी जिला सीनियर क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन 12 जनवरी से किया जा रहा है। लीग में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार द्वारा पंजीकृत क्लब एवं अकादमी का प्रतिभाग करना आवश्यक है।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के अनुरोध पर सीनियर जिला क्रिकेट लीग के लिए अम्पायरों, चयनकर्ता एवं ऑब्जर्वर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा भेजे जाऐंगे। लीग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर हरिद्वार जिला सीनियर क्रिकेट लीग-2026 टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम इन्टर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 में जिला हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करेगी।