सरकार बदलने का मन बना चुकी है प्रदेश की जनता-विमला पाण्डेय

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 11 मार्च। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने प्रैस को जारी बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री बदलने से कुछ नहीं होने वाला। अब तो जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है। 4 सालों में अखंड भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश की बीजेपी सरकार मुख्यमंत्री बदलकर गंगा नहाना चाहती है। मगर ऐसा होने वाला नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार चलाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीप इट कहकर त्रिवेंद्र सिंह रावत पीठ थपथपाई थी।

भाजपा को बताना चाहिए कि पीएम ने सफल मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी पीठ थपथपाई थी या असफल मुख्यमंत्री के तौर पर। उत्तराखाण्ड सहित पूरे देश की जनता महंगाई के दर्द से करा रही है। लेकिन इस सबसे बेपरवाह प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी सरकार इस पर मौन साधे हुए है। सरकार की असफलता छिपाने के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे बदलने से कुछ होने वाला नही है। कुंभ के आयोजन में फेल हुई बीजेपी सरकार अपने चेहरे छुपाते फिर रही है।

जिन तीरथ सिंह रावत को विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिकट देने से भी मना कर दिया था। अब उन्हें ही मुख्यमंत्री का ताज पहना दिया गया। क्या यह सब पूर्व निर्धारित था। जतना को बताना चाहिए। मुख्यमंत्री बदलकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश की जनता त्रस्त है और बीजेपी सरकार मुख्यमंत्री के चेहरे बदलने में मस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *