भाजपा के नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियांे का स्वागत किया

Politics
Spread the love

तनवीर


दिनांक 9 जनवरी। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रदेश मोर्चा पदाधिकारियो का स्वागत और अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व जिला प्रभारी अनिल गोयल, सह प्रभारी दीपक धमीजा, मेयर किरण जैसल व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर व प्रदेश मंत्री तरुण चौहान, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राव जमीर व प्रदेश मीडिया संयोजक शफी लोधा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुनीश पाल, प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा राजवीर कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता संदीप सिंघानिया, ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल संयोजक डा.प्रदीप कुमार, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल सैनी, सोशल मीडिया सहसंयोजक अंकुर चौधरी, प्रदेश आईटी संयोजक नितिन कुमार, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली व प्रदेश आईटी संयोजक रंजना चतुर्वेदी आदि नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन और स्वागत किया गया।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी लोगों के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छूएगी और सभी पार्टी की रीति नीति और उत्तराखंड और केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी की विचारधारा और पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार ही काम करें। भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है जो सभी लोगों को साथ लेकर चलती है। प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी अनिल गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा की रीति और नीति से प्रभावित होकर अनेकों लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जिन लोगों को नवीन दायित्व मिला है। उन्हें सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को साथ देकर विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुट जाना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2027 में पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मोर्चे का अपना अलग महत्व है। जहां युवा मोर्चा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करता है। वहीं महिला मोर्चा महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान को बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करता है। और अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति मोर्चा अपने लोगों के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा और सरकार के कार्यों को बताने का काम करेंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान, मनोज शर्मा, शर्मिला बगवाड़ी, विमला देवी, रजनी वर्मा, प्रीति गुप्ता, जसवीर चौधरी, तेलुराम प्रधान, नकली राम सैनी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, एजाज हसन, लोकेश पाल, अमरीन राव, भूपसिंह, पारुल चौहान, मन्नू रावत, तिलकराम सैनी, सतीश कुमार, जमील अहमद, सुखबीर प्रधान, रविंद्र सैनी, पवनदीप कुमार, सतीश कुमार, सुनील प्रजापति, मोहम्मद सफी, लव कपूर, दीपक कुमार, विवेक कुमार, अंकित कुमार, नितिन वालिया, डा.निवेश, बृजमोहन पोखरियाल, दीपक सैनी, नीरज सैनी, राजवीर कलियन, हितेश चौहान, संदीप प्रधान, प्रखर कश्यप, चंद्रकिरण सिंह सहित प्रदेश, जिला व मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *