तनवीर
सभी वार्डो का विकास करना ही प्राथमिकता-किरण जैसल
सनातन संस्कृति के अनुरूप विकास करेगा नगर निगम-त्रिवेंद्र सिंह रावत
हरिद्वार, 8 फरवरी। मेयर किरण जैसल का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा की और से ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मेयर एवं भाजपा के 40 पार्षदों को सम्मानित किया गया। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार द्वारा सनातन संस्कृति के अनुरूप विकास कार्य किए जाएंगे। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी हरिद्वार को देश और दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए जिन भी विकास कार्यों की आवश्यकता होगी। उसमें उनका पूर्णतया सहयोग रहेगा।
मेयर किरण जैसल ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान नगर निगम की जनता एवं पार्षदों का उन्हें पूरा सहयोग मिला है। जिसके लिए वे सभी का धन्यवाद करती हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के समस्त 60 वार्डाे का विकास करना उनकी प्राथमिकता है। जिसे पूरा करने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगी। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज हरिद्वार विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान रखता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भविष्य में जिन भी अतिरिक्त विकास कार्यों की आवश्यकता होगी। वह केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से पूरे किए जाएंगे। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि 1 वर्ष पूर्व हरिद्वार नगर निगम की जनता ने जो जनादेश महापौर और पार्षदों को दिया था। जिससे विकास के नए आयाम स्थापित किए गए और हरिद्वार नगर निगम ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने किया। समारोह में व्यापारी नेता कैलाश केशवानी, जिला प्रदीप कालरा, प्रदेश सचिव विजय शर्मा, सुनील सेठी, राकेश गोयल संजय चोपड़ा, जगदीश लाल पाहवा, चेतन ज्योति आश्रम के महंत स्वामी ऋषिश्वरानंद, धर्मशाला समिति के महेश गौड़, ट्रेवल्स एसोसिशन के मुकेश मनोचा, पंचपुरी ऑटो महासंघ के सत्यनारायण शर्मा, कपिल विश्नोई, नवीन तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, विमल कुमार, शैलेश मोदी, चंद्रशेखर कुर्ल राकेश गोयल, सरदार हरमोहन सिंह बबली, भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल कुमार, सुशील त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, बीजेपी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, राहुल अग्रवाल, अतुल वशिष्ठ, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, मंजू शर्मा, तरुण शुक्ला, रंजिता झा, विशाल राणा, विष्णु शर्मा, एडवोकेट राजकुमार, प्रेस क्लब महामंत्री दीपक मिश्रा, लघु व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा, राहुल शर्मा, सुषमा चौहान, राजीव सैनी आदि शामिल रहे।


