गौरक्षा के लिए भी को मिलकर काम करना होगा-नवीन अग्रवाल
हरिद्वार, 8 फरवरी। वीर भगत सिंह सेवा मिशन ट्रस्ट द्वारा संचालित वीर भगत सिंह गऊ सेवा धाम में संगठन की बैठक का आयोजित की गयी। बैठक में हिंदू रक्षक दल के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पहाड़ी जन कल्याण महासभा की अध्यक्ष मुस्कान नेगी, महासचिव उमेश चन्द पाण्डे भी शामिल हुए।
बैठक में गौरक्षा को लेकर पर विचार विर्मश किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी नवीन अग्रवाल ने कहा कि गौरक्षा के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वीर भगत सिंह सेवा मिशन ट्रस्ट गौरक्षा व समाज कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। मुस्कान नेगी ने कहा कि धर्म रक्षा और गौरक्षा के प्रयासों को सभी के सहयोग से ही संभव बनाया जा सकता है।
इस दौरान गौसेवा धाम के अध्यक्ष पवन भगवा तथा सभी गौ रक्षकों ने गौमाता की आरती व पूजा अर्चना कर गौमाता की रक्षा करने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन पीयूष कौशिक ने किया। बैठक में रिश्व शर्मा, राजन चौधरी, पंकज, अनूप, सुनील, अभिषेक, अमूल कुमार, वंश अरोड़ा, विष्णु पाण्डे, अनुराग शर्मा, मनोज पाल, हिमांशू सैनी, हर्ष कश्यप, दीपक राजपूत, रायपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


