तनवीर
हरिद्वार, 10 फरवरी। वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग की पदाधिकारियों व सदस्यों ने एमबीबीएस परीक्षा पास कर चिकित्सक बनने पर डा.सूची कुमारी का शॉल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिला विंग की अध्यक्ष ललितेश गुप्ता एवं महामंत्री ज्योति अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज की महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही है। डा.सूची कुमारी चिकित्सा के रूप में मानव सेवा में योगदान देंगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। बालक बालिकाओं को समान रूप से शिक्षा के अवसर मिलने चाहिए। पिंकी अग्रवाल एवं प्राची गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा भगवान का रूप होते हैं। डा.सूची कुमारी मरीजों की सेवा में योगदान कर समाज को मानवता का संदेश देंगी। शिक्षित समाज ही देश और समाज की उन्नति में योगदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के उत्थान से समाज को गति प्राप्त होती है। स्वागत करने वालों में हिमानी, संध्या गुप्ता, रूचि गुप्ता, यामिनी, व ज्योति अग्रवाल सहित कई महिलाएं शामिल रही।


