फैक्ट्री में नकबजनी का आरोपी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 फरवरी। फैक्ट्री में नकबजनी के फरार आरेापी को थाना सिडकुल पुलिस ने चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। 29 जनवरी को सिडकुल स्थित ग्रापैनल्स कंपनी के पजानी भागवतिप्पन पुलिस को तहरीर देकर फैक्ट्री का ताला तोड़कर पीतल व तांबा चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी वसीम पुत्र शराफत को गिरफ्तार कर लिया था।

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर विवेचक एसआई बबलू चौहान ने सहयोगी पुलिसकर्मियों हेडकांस्टेबल कुलदीप बगासी व कांस्टेबल रोहित के साथ मुन्जयाल शोवा क्षेत्र से आरोपी दानिश पुत्र इरशाद निवासी जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर को चोरी किए गए माल 4 पैकेट टर्मिनल बुश कॉपर सहित दबोच लिया।