प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा, पत्रकार प्रदीप गर्ग सहित 3 सदस्य चुनाव अधिकारियों ने कार्यभार संभाला

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 19 मार्च। प्रेस क्लब हरिद्वार के चुनाव की घोषणा हो गई है। प्रेस क्लब हरिद्वार में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग सहित 3 तीन सदस्यीय चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को विधिवत तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही प्रदेश के सबसे व्यवस्थित पंजीकृत प्रेस क्लब में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव कार्यालय में व्यवस्था संभालने के उपरांत मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने बताया कि उनके साथ सहायक चुनाव अधिकारी के तौर पर मनोज कुमार सोही और लव शर्मा चुनावी व्यवस्था संभालेंगे।

चुनाव के लिए तीन सदस्य निगरानी समिति का गठन भी किया गया है। इसमें गुलशन नैयर, डा.प्रदीप जोशी और परमजीत सिंह राना शामिल हैं। इसी के साथ पहले प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री दीपक मिश्रा द्वारा मुख्य चुनाव अधिकारी को मतदाता सूची सौपी गयी जिसके बाद प्रेस क्लब की मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है। जो प्रेस क्लब नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है। ज्ञात रहे की प्रेस क्लब संविधान के अंतर्गत मार्च 31 तक अनिवार्य रूप से वार्षिक चुनाव कराने का प्रावधान है। इस वर्ष प्रेस क्लब में 120 अधिकृत सदस्य चुनावी प्रक्रिया में भाग लेंगे।