संतों की सेवा और गंगाजल वितरण सबसे बड़ा पुण्य कार्य-स्वामी मुक्तानंद महाराज

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 29 नवम्बर। गीता कुटीर तपोवन के स्वामी मुक्तानंद महाराज के सानिध्य एवं प्रेरणा से कैलाशी सेवा समिति फाउंडेशन द्वारा उत्तरकाशी के धराली, मुमुक्ष सेवा दण्डी क्षेत्र एवं गंगोत्री धाम में साधु संतों के शीतकालीन भंडारे व राशन वितरण का पुनीत कार्य निरंतर किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी नीलू अरोड़ा ने बताया समिति के प्रधान अशोक कैलाशी व उनकी टीम द्वारा साल में दो बार गंगोत्री धाम में तपस्यारत साधु-संतों के लिए खाद्य सामग्री, दवाइयां, गर्म कंबल और राशन पहुंचाया जाया जाता है।

समिति द्वारा गंगोत्री धाम से 5,000 लीटर गंगाजल लाकर भक्तजनों में निःशुल्क वितरित भी किया जाता है। समिति के इन्हीं उत्कृष्ट और निःस्वार्थ सेवा कार्यों के लिए प्रशासन द्वारा भी उन्हें सम्मानित कर सराहा गया है। स्वामी मुक्तानंद महाराज ने समिति के सेवा प्रकल्पों की प्रशंसा करते हुए कहा कि 5,000 लीटर साधारण जल मिलकर भी एक बूंद गंगाजल नहीं बना सकता, जबकि एक बूंद गंगाजल 10,000 लीटर साधारण जल को भी गंगाजल बनाने की सामर्थ्य रखता है।

उन्होंने कहा कि गंगोत्री धाम की भीषण सर्दी में साधु-संतों के लिए खाद्य सामग्री और गर्म कंबल जुटाना तथा जन-जन तक मां गंगा का पवित्र जल पहुंचाना अत्यंत पुण्य का कार्य है।

Leave a Reply