भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 31 मार्च। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, मोर्चा प्रभारी राकेश गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एजाज हसन, प्रदेश उपाध्यक्ष राव जमीर, सफी लोधा सहित समस्त नवनियुक्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ व भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के संकल्प के साथ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाएं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *